कमरुद्दीन तेंदुए से बच पाते तभी तेंदुए ने साहिल पर पंजे से हमला कर दिया। इससे मासूम की चीख निकल गई, जिस पर कमरुद्दीन ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पड़े और डायल 112 को सूचना दे दी। इस दौरान तेंदुआ खेत में जाकर ओझल हो गया।
घायल छात्र को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। ग्रामीणों ने इकट्ठा होकर खेतों में तेंदुए की तलाश की लेकिन वह कहीं दिखाई नहीं दिया। थाना प्रभारी संत कुमार मय पुलिस बल के मौके पर पहुंच गए और उन्होंने वन विभाग की टीम को मौके पर बुला लिया। ग्रामीणों ने तेंदुआ पकड़वाने के लिए पिंजरा लगवाने की मांग की। तेंदुए की दस्तक से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत फैली हुई है।