फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल पहले खरीदी एलइडी स्क्रीनों को गोदाम में डाला, डीएम की फटकार के बाद बाहर निकाला

सार

चार साल पहले खरीदी एलईडी स्क्रीनों को गोदाम में डाला, डीएम की फटकार के बाद बाहर निकालाअमरोहा।जब डीएम को इसकी भनक लगी तो वे नाराज हो गए।इसके बाद आनन-फानन में सोमवार की रात टीपी नगर चौराहा, रेलवे स्टेशन समेत अन्य स्थानों पर एलईडी को लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार साल पहले खरीदी एलईडी स्क्रीनों को गोदाम में डाला, डीएम की फटकार के बाद बाहर निकाला
विज्ञापन

अमरोहा। चौराहों पर यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए खरीदी गईं एलईडी स्क्रीनों को परिवहन विभाग के अधिकारियों ने गोदाम में डाल दिया। उन्हें चौराहोंपर नहीं लगाया गया। करीब दो लाख रुपये की लागत से खरीदी गई एलईडी स्क्रीन चार साल तक धूल फांकती रहीं। जब डीएम को इसकी भनक लगी तो वे नाराज हो गए। फटकार के बाद जिम्मेदारों ने सोमवार की रात एलईडी को सार्वजनिक स्थानों पर लगा दिया।
सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सरकार की ओर से यातायात जागरुकता अभियान चलाए जाते हैं। सड़क सुरक्षा सप्ताह और यातायात माह मनाया जाता है। इस दौरान यातायात पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारी लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हैं। लेकिन जनपद के अधिकारी कर्मचारी सड़क दुर्घटनाओं को लेकर कितने गंभीर हैं, इसका उदाहरण जुलाई माह के आंकड़े दे रहे हैं। वर्ष 2021 जुलाई माह के सापेक्ष 2022 जुलाई माह में 25. 8 फीसदी सड़क हादसा में वृद्धि हुई है। जबकि मरने वालों की संख्या में 11. 1 फीसदी का इजाफा हुआ है। इसके बाद भी जिम्मेदार गंभीर नहीं है। शासन के निर्देश पर शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर एलइडी स्क्रीन लगाने की कवायद की गई। लिहाजा परिवहन विभाग ने वर्ष 2018 में आठ एलइडी स्क्रीन खरीद कर कार्यालय के गोदाम में डाल दिया। किसी ने लोगों की जागरुकता के लिए उन्हें चौराहों या सार्वजनिक स्थानों पर लगाने की जहमत नहीं उठाई। लेकिन दस दिन पहले डीएम बीके त्रिपाठी ने एआरटीओ कार्यालय का निरीक्षण किया तो बक्से में बंद नई एलईडी स्क्रीन धूल फांकती देखीं। यह देख डीएम का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने एआरटीओ समेत अन्य अधिकारी कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई साथ ही एलईडी को लगाने के निर्देश दिए। इसके बाद आनन-फानन में सोमवार की रात टीपी नगर चौराहा, रेलवे स्टेशन समेत अन्य स्थानों पर एलईडी को लगा दिया। इन एलईडी स्क्रीन में लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरुकता के स्लोगन चलते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्थानों पर लगाई गई एलईडी स्क्रीन
. रेलवे स्टेशन
. टीपी नगर चौराहा
. गांधी मूर्ति चौराहा
. कलक्ट्रेट
. एसपी ऑफिस के बाहर
. रोडवेज बस अड्डा
. गजरौला चौपला चौराहा
. एआरटीओ कार्यालय
यातायात जागरुकता के लिए एलईडी स्क्रीन खरीदने का मामला मुझसे पहले का है, लेकिन जैसे ही पता चला तो एलईडी स्क्रीन को सार्वजनिक स्थानों व चौराहों पर लगवा दिया गया है। एलईडी स्क्रीन में लोगों के लिए यातायात जागरूकता संबंधित स्लोगन चल रहे हैं।-महेश कुमार शर्मा, एआरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें