मॉडल प्राथमिक विद्यालय तिगरी में छात्र-छात्राओं को जापान के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की सफाई करते हुए वीडियो दिखाकर स्वच्छता अभियान चलाया गया। आह्वान किया कि जापानी बच्चों से सीख लेकर अपने स्कूल को साफ सुथरा बनाए रखने के लिए नियमित सफाई करें।
%मेरा विद्यालय स्वच्छ विद्यालय% कार्यक्रम के तहत प्रधानाध्यापक जोगिंद्र सिंह ने सोमवार को छात्र-छात्राओं को जापान के स्कूलों में सफाई कर विद्यार्थियों की वीडियो दिखाई। वीडियो में जापान के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्रा सफाइ करते दिखाई दे रहे थे। तिगरी में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वह जापानी विद्यार्थियों की तरह अपने स्कूल को साफ सुथरा बनाए रखने के लिए रोजाना सफाई करने का आह्वान किया। इस दौरान स्कूल में स्टाफ व विद्यार्थियों ने सफाई अभियान चलाया। मोनिका कालियर, ज्योति चौधरी, पुष्पा यादव, अर्चना त्यागी, सोमपाल सिंह, लक्ष्मी रानी आदि स्टाफ मौजूद रहा।