फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: लेआउट निरस्त, फिर भी अवैध कॉलोनी में बना दी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। डीएम के अवैध कॉलोनियों में सुविधाएं न देने के आदेश के बाद भी पालिका ने लेआउट निरस्त होने के बाद भी एक कॉलोनी में सड़क बना दी। जिसके बाद विनियमित प्राधिकारी एसडीएम सदर ने मामले में ईओ को नोटिस जारी कर आख्या तलब की गई है।
विज्ञापन

जोया रोड पर एक कॉलोनी में करीब नौ साल पहले कॉलोनी का लेआउट पास कराया गया था। लेकिन विवाद की स्थिति एवं कॉलोनी में सुविधाएं न देने पर कॉलोनी का मानचित्र तत्कालीन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रतिभा सिंह द्वारा निरस्त कर दिया गया था तथा दोबारा नियमानुसार मानचित्र स्वीकृत कराकर प्लॉटों की बिक्री करने के निर्देश दिए थे। लेकिन नगर पालिका ने लेआउट निरस्त होने के बाद भी इस अवैध कॉलोनी में सड़क बना दी। सड़क निर्माण के दौरान शिकायत के बाद विनियमित क्षेत्र के जेई सड़क के निर्माण को रुकवाने पहुंचे थे, लेकिन उस समय काम रोकने के बाद रातोंरात सड़क बना दी गई। जिस पर विनियमित क्षेत्र के जेई ने मामले में अपनी रिपोर्ट विनियमित प्राधिकारी एसडीएम सदर को सौंपी थी।
जिसके बाद एसडीएम सदर सुधीर कुमार सिंह ने नगर पालिका के ईओ से मामले में आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। एसडीएम सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मामले में ईओ से आख्या तलब की गई है।
विज्ञापन

-

डीएम ने दे रखे अवैध कॉलोनियों में सुविधाएं न देने के निर्देश
अमरोहा शहर में बेतहाशा बसाई जा रही अवैध कॉलोनियों पर अंकुश लगाए जाने के उद्देश्य से बिना मानचित्र पास कॉलोनियों में किसी भी तरह की सुविधाएं न देने के निर्देश दे रखे हैं, इसके बाद भी पालिका ने ले आउट निरस्त होने के बाद कॉलोनी में सड़क का निर्माण करा दिया।
-

रिंग रोड भी है प्रस्तावित
जोया रोड पर बसाई जा रही उक्त कॉलोनी के एक गाटा संख्या पर आंशिक रूप से महायोजना के तहत 45 मीटर रिंग रोड भी प्रस्तावित है। जिसके चलते वहां कोई निर्माण आदि का काम नहीं किया जा सकता है। विनियमित क्षेत्र प्राधिकारी का कहना है कि वहां कॉलोनी बसाए जाने से महायोजना का स्वरूप बनाए रखने में असुविधा होगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें