अमरोहा। हापुड़ घटना के विरोध में अधिवक्ताओं का विरोध जारी है। शुक्रवार को भी अधिवक्ता हड़ताल पर रहे और उन्होंने प्रदर्शन कर अपना आक्रोश जताया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा ने कहा कि हापुड़ में लाठी चार्ज करने वालों पर कार्रवाई होने तक हड़ताल जारी रहेगी। जांच कमेटी में वकीलों के प्रतिनिधि को शामिल किया जाए।
शुक्रवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में तमाम अधिवक्ता एकत्र हुए और हापुड़ लाठीचार्ज को लेकर रोष जताते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। अध्यक्ष ने कहा कि हापुड़ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज की हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। मामले की जांच के लिए मुख्यमंत्री द्वारा एसआईटी का गठन किया गया है। जांच समिति में पूर्व न्यायाधीश और बार काउंसिल के अध्यक्ष या अन्य किसी पदाधिकारी को शामिल किया जाना चाहिए। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष महाराज सिंह, धर्मवीर सिंह, मंगतराम सैनी, संजय शर्मा, कपिल चिकारा, पंकज कुमार सिंह, धर्मेंद्र पंवार, मनु त्यागी, अमन त्यागी, अनिल पाल, आदिश सैफी, संजीव शर्मा, अरविंद सिद्धू, ख्यालीराम राणा, निरंकार सिंह, धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। जनपद अमरोहा बार एसोसिएशन ने भी एसआईटी कमेटी के प्रति विरोध जताया और इसमें बार काउंसिल के पदाधिकारियों को शामिल करने की मांग की। इस दौरान अध्यक्ष सफदर हुसैन, अली इमाम रिजवी, इंद्रपाल गोले, अंजाम आलम, फिरोज अहमद, गुलरेज, अशरफ अली, चौधरी शमीम आदि मौजूद रहे। सदर तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हबीब अहमद एडवोकेट ने कहा जिला हापुड़ में अधिवक्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज की निंदा करती है और बार एसोसिएशन के निर्णय का पालन करेगी। वकीलों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं। इस दौरान सचिव सतेंद्र सिंह, रमेश चंद्र गोयल, महफूज अली सिददीकी, आसिफ हसन, मंसूर अहमद, शमीम अहमद, प्रमोद भटनागर, यशपाल सिंह, मुस्तेहसन खां, रामफल सिंह, इकराम फारूकी, हरज्ञान सिंह आदि मौजूद रहे।