फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शादी समारोह में बार-बार रसगुल्ला मांगने पर चलीं लाठियां, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर(अमरोहा)। क्षेत्र के गांव झुरेरी में शादी समारोह के दौरान कुछ लोगों के बार-बार रसगुल्ला मांगने पर जमकर लाठियां चलीं। तोड़फोड़ की गई। मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। विवाद की वजह से दो घंटे तक फेरों की रस्म को रोकना पड़ा। कार्रवाई की मांग को लेकर लोग थाने पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बताते हैं कि गांव झुरेरी निवाासी किसान मोहन की बेटी की शादी थी। शाम करीब पांच बजे बरात चढ़त के बाद एक तरफ फेरों की तैयारी चल रही थी। तो दूसरी तरफ दावत चल रही थी। बताते हैं कि लड़की पक्ष की तरफ से भात देने वालों में शामिल कुछ लोग बार-बार रसगुल्ला परोसने की मांग कर रहे थे। गांव के कुछ लोग जो दावत की व्यवस्था में लगे हुए थे। उनके साथ रसगुल्लों को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। जमकर लाठी डंडे चले। सीमेंट की शेड को तोड़ दिया गया। मारपीट में दो महिलाओं समेत तीन लोग मामूली रूप से घायल हो गए।
रात में कार्रवाई की मांग को लेकर लोग ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर थाने पहुंच गए। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। उधर, विवाद की वजह से दो घंटे तक फेरों की रस्म को रोका गया। बाद में फेरे संपन्न हुए। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले में कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें