फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी के निकट दुकान में लाखों की चोरी, दूसरी के ताले तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमराला चौकी के निकट चोरों ने एक दुकान में ताले तोड़ कर करीब एक लाख रुपये का माल समेट लिया। दूसरी दुकान में चोरी की कोशिश की लेकिन जाग होने पर नाकाम रहे। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

सैफी नगर मोहल्ला निवासी अलीशेर की पक्का पुल पर बैटरी की दुकान है। उनका कहना है कि सोमवार की रात वह दुकान को बंद कर घर चले गए। रात को किसी समय चोरों ने दुकान का ताला तोड़ा और अंदर दाखिल हो गए। यहां से चोरों ने दुकान में रखा केबल, मोटर साइकिल की बैटरी सहित एक करीब लाख रुपये का सामान समेट लिया। बराबर में ही अशरफ की जनरल स्टोर की दुकान में चोरों ने चोरी की कोशिश करते हुए ताले तोड़ दिए, लेकिन जाग होने पर नाकाम रहे। चोरों की यह घटना सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। मंगलवार की सुबह मोहल्ले के लोगों ने ताले टूटे देख अलीशेर को चोरी की सूचना दी। उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। सूचना पाकर पुलिस पहुंची। घटना की जानकारी ली। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है। थाना प्रभारी राजेश कुमार तिवारी का कहना है कि चोरी की तहरीर मिल गई है। जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

बैटरी की दुकान है पड़ोस की दुकान में भी चोरी की कोशिश की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें