जिला पूर्ति अधिकारी पूरन सिंह चौहान ने कहा कि दो पेट्रोल पंपों की जांच की गई। एक पेट्रोल पंप पर जन सुविधाओं का अभाव मिलने पर नोटिस जारी किया।
शासन के निर्देश पर जनपद के पेट्रोल पंपों पर लगातार छापेमारी कार्रवाई की जा रही है। जन सुविधाओं का अभाव होने पर पेट्रोल पंप संचालकों को नोटिस देकर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को जिला पूर्ति अधिकारी के आदेश पर आनन्द प्रभु सिंह क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी खाद्य क्षेत्र द्वितीय, कुलदीप कुमार दिनकर वरिष्ठ निरीक्षक बाट माप विज्ञान, टिंकू सिंह सेल्स ऑफिसर आईओसीएल की संयुक्त टीम ने इण्डियन ऑयल हसनपुर एवं मैसर्स हरसल फिलिंग स्टेशन ग्राम कुड्डी हसनपुर पेट्रोल पंपों की जांच की गई। जिसमें से एक पेट्रोल पम्प पर जन सुविधाओं का अभाव पाया गया। संबंधित को कारण बताओ नोटिस जारी किया। कहा कि शासन के निर्देश के क्रम में जनपद के सभी पेट्रोल पंपों की रैंडम आधार पर जांच जारी रखी जाएगी।