फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: फंदे पर लटका मिला मजदूर का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर/सैदनगली। थाना क्षेत्र के गांव कुंदरकी भूड़ में दो दिन से गायब युवक का शव फंदे से लटका मिला है। हत्या की आशंका जताई जा रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव कुंदरकी भूड में किसान महाराम का परिवार रहता है। चार अगस्त की दोपहर से महाराम का बेटा छोटू उर्फ चरण सिंह (25) गायब था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। मंगलवार की दोपहर को छोटू उर्फ चरण सिंह का शव गांव से लगभग 500 मीटर दूर निवासी सतीश चंद्र त्यागी के आम के बाग में फंदे से लटका हुआ मिला। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। शव को नीचे उतारा गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि युवक का शव लटका मिला है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें