फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दो बाइक की भिड़ंत में मजदूर की मौत, तीन गंभीर

Fri, 10 Mar 2023 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। होली के हुड़दंग के दौरान देहात थानाक्षेत्र जोया रोड पर दो बाइक की भिड़ंत में बंबूगढ़ पंडकी निवासी मजदूर दिलीप(22) की मौत हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मजदूर की मौत के बाद परिवार में होली की खुशियां काफूर हो गईं। मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। देहात थानाक्षेत्र के गांव बंबूगढ़ पंडकी में रामसिंह का परिवार रहता है। पेशे से किसान रामसिंह के परिवार में पत्नी के अलावा चार बेटे हैं। दूसरे नंबर के बेटे दिलीप की शादी एक साल पहले हुई थी। उसके परिवार में पत्नी अंशु के अलावा एक महीने का एक बेटा भी है। बुधवार को सभी लोग होली खेल रहे थे। दोपहर के समय दिलीप कुमार अपने फुफेरे साले योगेश के साथ बाइक पर सवार होकर बेटे की दवाई लेने जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक जोया रोड स्थित गन्ना समिति के सामने पहुंची तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई।
विज्ञापन

दूसरी बाइक पर अमरोहा नगर के मोहल्ला मोहम्मदी सराय निवासी शगुन और शिवा सवार थे। हादसे में दिलीप की मौके पर मौत हो गई, जबकि अन्य तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में दिलीप के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में दिलीप के पिता रामसिंह की तहरीर पर दूसरी बाइक के चालक शगुन के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर मृत्यु करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें