फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन में उलझी पतंग, मांझे में उतरे करंट से छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मकान की छत के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन के तार में पतंग उलझ गई। तार से पतंग निकालने के प्रयास में मांझे में करंट उतर आया और कक्षा सात के छात्र की मौत हो गई।
विज्ञापन

ये हादसा नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के खेतापुर जहांगीर गांव की है। यहां राजमिस्त्री विनोद कुमार का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा तीन बच्चे हैं। उनका 12 वर्षीय बड़ा बेटा आदित्य गांव के ही उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा सात का छात्र था। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार दोपहर आदित्य घर की छत पर चढ़कर पतंग उड़ा रहा था। तभी उसकी पतंग छत के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन के तारों में फंस गई। इस दौरान आदित्य पतंग को निकालने के लिए मांझा खींचने लगा। तभी अचानक पतंग के मांझे में हाईटेंशन लाइन का करंट उतर आया। जिससे आदित्य की मौके पर मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस दौरान परिजनों ने बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश भी जताया। उनका कहना है कि गांव कि बीच से निकली हाईटेंशन लाइन लोगों के लिए मुसीबत बनी है। बरसात के मौसम में हर समय हादसे का खतरा रहता है। कई बार शिकायत करने के बाद भी बिजली विभाग लाइन को नहीं हटा रहा है। लोगों के समझाने पर परिजनों ने बिना कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें