फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: विवाहिता को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म

Thu, 09 Nov 2023 01:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)। मायके से ससुराल जाते समय चार युवकों ने विवाहिता को कार में डाल लिया। नौ दिन तक किसी अज्ञात स्थान पर बंधक बना कर रखा और चारों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। ये घटना डिडौली कोतवाली से जुड़ी है। एक गांव में रहने वाले किसान की बेटी की शादी पड़ोस के गांव में हुई है। आरोप है कि 25 अक्तूबर के दोपहर विवाहिता अपनी ससुराल से मायके जा रही थी। तभी रास्ते में बुढ़नपुर के पास चार युवक मिले। उन्होंने विवाहिता को जबरदस्ती कार में बैठा लिया और अज्ञात स्थान पर ले गए। यहां बंधक बनाकर चारों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में मुरादाबाद में किसी अज्ञात स्थान पर कई दिन तक बंधक बना कर रखा। यहां भी चारों आरोपी विवाहिता के साथ दुष्कर्म करते रहे। चार नवंबर को किसी तरह विवाहित आरोपियों के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची और आपबीती बताई। पीड़िता ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। लिहाजा उसने एसपी कुंवर अनुपम सिंह को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने थाना पुलिस को एफआईआर दर्ज कर मामले की निष्पक्ष जांच करने की आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें