फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: संकुल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में खुर्तिया की टीम का दबदबा

Wed, 14 Aug 2024 11:41 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
बुरावली। श्रीमती भागवती देवी मेमोरियल पब्लिक इंटर कॉलेज खुर्तिया में संकुल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामोदय इंटर काॅलेज गंगेश्वरी, आदर्श इंटर कॉलेज कुटी दौलतपुर, राजवती विद्यापीठ इंटर कॉलेज बुरावली, स्वामी दयानन्द इंटर काॅलेज, अमर सिंह भाटी खेल संस्था खरखौदा आदि विद्यालयों के खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार एवं संकुल प्रभारी अनुज कुमार शर्मा ने किया। सीनियर बालक वर्ग में मेजबान टीम विजेता रही व उपविजेता राजवती विद्यापीठ बुरावली की टीम रही। जूनियर बालक वर्ग में भी मेजबान टीम विजेता व अमर सिंह भाटी खेल से की टीम उपविजेता रही। सब जूनियर बालक वर्ग में मेजबान टीम विजेता व बिहारी कन्या इंटर काॅलेज टीम उपविजेता रही। रेफरी की भूमिका में अमित कुमार व नितेश कुमार रहे। इस मौके पर श्याम सुंदर मौर्य, हरीश शर्मा, रूपकिशोर सिंह, केपी गुर्जर, नितेन्द्र, आलम हुसैन रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें