फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो-खो बालिका वर्ग में बिजनौर ने मेरठ को हराया

विज्ञापन
हसनपुर विद्यामंदिर इंटर कालेज में खोखो खेलतीं बालिकाएं। - फोटो : HASANPUR
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। विद्या भारती की ओर से आयोजित प्रांत स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में बिजनौर की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मेरठ को हराया। विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। नगर के लाला सत्यप्रकाश लक्ष्मी देवी विद्यामंदिर इंटर कालेज में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की ओर से तीन दिवसीय प्रांत स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। बताते हैं कि प्रतियोगिता में सोलह जनपदों की 29 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। एसडीएम उद्भव त्रिपाठी ने खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान अंडर 19 बालक वर्ग प्रतियोगिता में शास्त्रीनगर मेरठ की टीम ने मुरादनगर की टीम को हराया। इसके अलावा बालिका वर्ग में मोंडिया बिजनौर की टीम ने शास्त्रीनगर की टीम को हराया। अंडर 17 बालक वर्ग में शास्त्रीनगर मेरठ की टीम ने गंगानगर की टीम को हराया। अंडर-14 बालिका वर्ग में शास्त्री नगर की टीम ने हापुड़ की टीम को पराजित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य आनंदपाल सिंह, विद्यालय अध्यक्ष संतोष अग्रवाल,रविंद्र शर्मा, रामगोपाल, धर्मपाल सिंह, मयंक अग्रवाल, प्रधानाचार्य सतेंद्र त्यागी, भोले सिंह पवार, पिंटू चौहान, ईश्वरचंद, कुलभूषण सक्सेना, अनंत सिंह, धर्मेंद्र कुमार, नीरज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें