शुक्रवार शाम छह बजे के बाद पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में हाईवे से गुजरने वाले ट्रक, कंटेनर, निजी बस समेत भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजारा गया। जबकि फिलहाल हाईवे की एक लेन पर रोडवेज बस, बाइक, कार, फल-सब्जी और दूध दही के वाहन चलेंगे। वहीं दूसरी लेन कांवड़ियों के लिए सुरक्षित कर दी गई है। एएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि सावन माह का छठा सोमवार 14 अगस्त को है। शनिवार और रविवार को शिवभक्तों हाईवे से गुजरेंगे। उनकी सुरक्षा के मद्देनजर रूट डायवर्ट कर दिया गया है। हाईवे पर एक लेन में वाहनों का संचालन होगा, जबकि दूसरी कांवड़ियों के लिए आरक्षित रहेगी। यदि कांवड़ियों की संख्या अधिक बढ़ती है, तो रविवार शाम से हाईवे की दोनों लेन पर वाहनों का संचालन बंद कर दिया जाएगा। सोमवार को जलाभिषेक के बाद दोपहर दो बजे से डायवर्जन को हटा दिया जाएगा।
इन मार्गों से गुजेंगे भारी वाहन
- बरेली से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को आंवला से शाहबाद, बिलारी, चंदौसी, बबराला, डिबाई, नरौरा, बुलंदशहर होते हुए भेजा जाएगा।
- रामपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को शाहवाद से डायवर्ट कर बिलारी, चंदौसी, बबराला, नरौरा होते हुए भेजा जाएगा।
- मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को वाया संभल, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर, सिंकदरा होते हुए गाजियाबाद निकाला जाएगा।
- मुरादाबाद से मेरठ को जाने वाले वाहनों टीएमयू के बगल से अगवानपुर बाइपास, छजलैट, नूरपुर, बैराज, मीरापुर, मवाना होते हुए भेजा जाएगा।
- बिजनौर से गजरौला होते हुए दिल्ली जाने वाले वाहनों को बिजनौर से मेरठ, गाजियाबाद होते हुए भेजा जाएगा।
- संभल से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को बहजोई, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर होते हुए भेजा जाएगा।
- अमरोहा से दिल्ली जाने वाले वाहनों को शिवालां कलां, नूरपुर, बिजनौर, मेरठ, मवाना, गाजियाबाद होते हुए भेजा जाएगा।
- गजरौला से दिल्ली जाने वाले वाहनों को हसनपुर, रहरा, गवां, अनूपशहर से बुलंदशहर होते हुए भेजा जाएगा।
- हसनपुर से दिल्ली जाने वाले वाहनों को संभल, बहजोई, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर होते हुए भेजा जाएगा।
- मंडी धनौरा से दिल्ली जाने वाले वाहनों को चांदपुर, बिजनौर, मेरठ होते हुए भेजा जाएगा।
- गाजियाबाद से बरेली-लखनऊ को जाने वाले वाहनों को लालकुआं की ओर मोड़कर दादरी, बुलंदशहर, डिवाई, नरौरा, गुन्नौर, सहसवान, बदायूं होते हुए भेजा जाएगा।
- मेरठ से बरेली जाने वाले वाहनों को बिजनौर, कोतवाली देहात, नगीना, शेरकोट, काशीपुर होते हुए भेजा जाएगा।
- हापुड़ व मेरठ से रामपुर की ओर जाने वाले वाहनों को टोल टैक्स हापुड़ से डायवर्ट करके बुलंदशहर, डिवाई, नरौरा, बबराला, बहजोई, चंदौसी, बिलारी, शाहवाद होते हुए भेजा जाएगा।