फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कला सांस्कृतिक परिषद ने किया मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
कला सांस्कृतिक परिषद संगीत विद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजन शिव बिलिएंट एकेडमी में किया गया। प्रयागराज संगीत समिति के कुलसचिव प्रदीप कुमार ने कहा कि इस प्रकार का आयोजन सराहनीय प्रयास है। डिप्टी कलक्टर राजीव राज ने कहा कि संगीत का संबंद्ध आत्मा से होता है। संगीत से मन और आत्मा तृप्त होती है। बिना संगीत के मनुष्य के जीवन की कल्पना ही नहीं की जा सकती है। रिद्धि विश्नोई ने पंजाबी गाने पर नृत्य पेश कर खूब तालियां बटोरीं। शिवम कुमार व विवेक ने तबला सोलो वादन से प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ऐश्वर्या प्रभा व सार्थक गोस्वामी ने शास्त्रीय गायन से समां बांध दिया। उत्कर्ष अग्रवाल केंद्र टॉपर रहे। मिंटू, जहानवी अग्रवाल, प्रेरक भारद्वाज, सार्थक गोस्वामी, लता, वंशिका, दक्ष अग्रवाल, अभिषेक, शिवम, लावन्या निगम, सिद्धि शर्मा, अंशिका गोस्वामी, गुंजन गोस्वामी को प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान आयोजक दीप गिरि, डॉ. कमलेश आर्य, ललित शर्मा, राकेश शर्मा, राजीव शर्मा, किशन शर्मा, राजनिकेतन शर्मा, प्रमोद गिरि, रजनी गिरि, आरोही सक्सेना, श्वेता कुशवाह, शैलेंद्र शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें