फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जंपिंग झूला स्वामी को दबंगों ने लोहे के पाइप से मारा पीटा, चार पर केस दर्ज

Tue, 26 Sep 2023 01:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। मेले में झूले नहीं चलाने पर दबंगों ने जंपिंग झूला मालिक को लोहे के पाइप से पीट दिया। मामले चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला सुल्तान नगर का जितेंद्र जाटव मेले, बाजारों और छड़ियों में बच्चों का जंपिंग खिलौना लगाने का काम करता है। बीते शुक्रवार को थाना क्षेत्र के गांव चौबारा में छड़ी का मेला था। जितेंद्र उसमें जंपिंग खेल लेकर गया था। मेला समाप्त होने पर शाम को आठ बजे वह जंपिंग खिलौना खोल रहा था। तभी चार युवक आए। वह दोबारा जंपिंग चलाने का दबाव बनाने लगे। मना करने पर गाली गलौज कर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। लोहे के पाइप से मारा पीटा। जिससे उसके सिर व पैर में काफी चोट आईं। वह थाने पहुंचा और पुलिस को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी। पुलिस ने राजीव, रवि, बंटी निवासी चौबारा और उनके दोस्त दीपक निवासी दरबड़ ठेठ थाना चांदपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें