फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दवाई लेने गई महिला से झोलाछाप ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली। बच्चे की दवाई लेने गई महिला के साथ झोलाछाप ने दुष्कर्म किया। मामले में शिकायत मिलते ही पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को भेज दिया है।
विज्ञापन


मामला सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव का है। सोमवार की रात को एक महिला के पांच वर्षीय बच्चे की तबीयत खराब हो गई थी। वह रात में ही गांव में स्थित झोलाछाप के पास पहुंच गई। आरोप है कि मौके का फायदा उठाकर झोलाछाप ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। महिला ने घर पहुंचकर मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने रात में थाने पहुंचकर मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच की और रिपोर्ट दर्ज कर ली। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि थानाध्यक्ष निशांत राठी ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें