फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बंद पड़े मकान से नकदी समेत लाखों के आभूषण चोरी

Mon, 14 Aug 2023 12:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। चोरों ने बंद पड़े मकान से नगदी समेत लाखों के कीमती आभूषण चोरी कर लिए। चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन

मामला नगर के मोहल्ला बगला का है। यहां के फरमान अहमद ने बताया कि वह पिछले ढाई माह से बाहर थे। परिवार के लोग भी उनके साथ रहते थे। जिसके चलते मकान पर ताला लगा रहता था। चोरों ने उनकी गैरमौजूदगी में मकान को निशाना बना दिया। चोरों ने वहां से ढाई लाख के सोने के आभूषण व पचास हजार के चांदी के आभूषण व पच्चीस सौ रुपये की नगदी अलमारी तोड़ कर चोरी कर ली। पड़ोसियों ने मकान के ताले टूटे देखे तो इसकी सूचना फरमान को दी। वह घर लौटे तो सभी सामान बिखरा हुआ था। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें