फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दहेज में दो लाख और बाइक के लिए जेठ ने किया महिला संग दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर शौहर ने अप्राकृतिक संंबंध बनाए, जबकि जेठ ने दुष्कर्म किया। शिकायत पर प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया। उसके मायके में जाकर मारपीट की। शौहर ने तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने शौहर, सौतन, सहित छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता का निकाह छह साल पूर्व बछरायूं थाना क्षेत्र के युवक संग किया गया। उस पर दो बेटे हैं। उसका आरोप है कि मायके वालों द्वारा दिए गए दहेज से ससुराल वाले खुश नहीं थे। वह दहेज में दो लाख रुपये व बाइक की मांग करते थे। शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। उसको कमरे में भूखा प्यासा रखते। आरोप है कि शौहर उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता। जेठ उसके साथ दुष्कर्म करता। जिसकी शिकायत जेठानी से करने पर उल्टा उसे ही डांटा गया। उसे तीन तलाक देने की धमकी दी जाती। एक फरवरी को ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर दो बेटों के साथ घर से निकाल दिया। तबसे वह मायके में रह रही है। पांच फरवरी की दोपहर तीन बजे उसका शौहर, दो जेठ, ससुर, जेठानी और शौहर की दूसरी पत्नी उसके मायके में आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें