फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अफसरों के फोन न उठाने पर जेई निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। बिजली आपूर्ति में लापरवाही बरतने और अफसरों के फोन नहीं उठाने व मुख्यालय पर तैनात नहीं रहने के मामले में मुख्य अभियंता राजेश कुमार ने अमरोहा विद्युत वितरण खंड-2 के जेई एमपी कश्यप को निलंबित कर दिया। निलंबन के बाद उनको बिजनौर मंडल में संबद्ध कर दिया गया है। अजय गोपाल को उनकी जगह तैनात किया गया है।
विज्ञापन

अमरोहा विद्युत वितरण खंड-2 के जेई एमपी कश्यप के खिलाफ उपभोक्ता लंबे समय से शिकायत कर रहे थे। उन पर उपभोक्ताओं का फोन नहीं उठाने का आरोप था। बिजली व्यवस्था चरमरा गई थी। अफसरों के कई बार हिदायत देने के बाद भी आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने अफसरों का भी फोन उठाना बंद कर दिया। जिसको विभाग के अफसरों ने गंभीरता से लिया। इसकी शिकायत मुख्य अभियंता राजेश कुमार से की। जिस पर मुख्य अभियंता ने जेई एमपी कश्यप के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनको निलंबित कर दिया। निलंबित करने के बाद उनका तबादला कर बिजनौर मंडल में संबद्ध कर दिया गया है। मुख्य अभियंता ने बताया कि एमपी कश्यप के स्थान पर अजय गोपाल को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें