फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बिजनौर रोड पर गरजी जेसीबी, लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नगर पालिका कर्मचारियों ने शनिवार को बिजनौर रोड पर दुकानों के आगे से अतिक्रमण हटवाया। जिससे सड़क पर भीषण जाम लग गया। दुकानों के बाहर अवैध रूप से बनाई गई स्लैब को तोड़ा गया। शेड को ध्वस्त कर दिया। वहीं, इस दौरान दुकानदार खुद ही सामान समेट से दिखे। कुछ व्यापारियों ने पालिका कर्मचारियों पर भेदभाव करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह पहले नगर पालिका की ओर से अतिक्रमण अभियान चलाने की बात की गई थी। दोपहर में ईओ डॉ. बृजेश सिंह के निर्देश पर टीपी नगर से हत्थे खां की मस्जिद तक अतिक्रमण हटाया गया। जैसे ही नगर पालिका की टीम जेसीबी मशीन लेकर अतिक्रमण हटाने बिजनौर रोड पर पहुंची, तभी जाम लगना शुरू हो गया। आलम ये रहा कि थोड़ी ही देर में बिजनौर रोड पर भीषण जाम लग गया। नगर पालिका के कर्मचारियों ने दुकानों के बाहर बनी अस्थाई स्लैबों को तोड़ दिया, जबकि सामान को हटवाया गया। इस दौरान कई दुकानदार नगर पालिका की टीम के पहुंचने से पहले ही अतिक्रमण को समेटते हुए दिखाई दिए।
परचून व्यापारी अरुण कुमार ने बताया कि नगर पालिका की टीम ने बगैर नोटिस दिए दुकान के आगे की टिन शेड को तोड़ दिया, जबकि आगे अतिक्रमण नहीं हैं। इतना ही नहीं उनके अगल-बगल की दुकानों के आगे का अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इस संबंध में अरुण कुमार ने ईओ बृजेश सिंह से फोन पर शिकायत की तो उन्होंने शहर से बाहर होने की बात कह कर पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन

-
मनमानी कार्रवाई करने पर पालिका कर्मियों से भिड़े दुकानदार, नोकझोंक
नगर पालिका कर्मचारियों के द्वारा शनिवार को बिजनौर रोड पर अतिक्रमण हटाने के दौरान मनमानी की गई। इस दौरान किसी दुकान के आगे अतिक्रमण हटा दिया गया, जबकि कुछ दुकानों के आगे छोड़ दिया गया। जिसे लेकर दुकानदारों ने नाराजगी बताई और हंगामा किया। इस दौरान नगर पालिका कर्मी और दुकानदारों के बीच नोकझोंक हुई। दुकानदारों के तेवर देखकर नगर पालिका की टीम वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें