सुपर सेवन क्रिकेट कप का फाइनल मुकाबला जम्मू-कश्मीर ने जीत लिया। यूपी होस्ट को एक विकेट से हराकर ट्राफी अपने नाम की।
17 वीं राष्ट्रीय सुपर सेवन क्रिकेट प्रतियोगिता के सभी मैच नायाब अब्बासी पीजी कॉलेज के अब्बासी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए। इस क्रिकेट प्रतियोगिता में 22 राज्यों की क्रिकेट टीमों ने हिस्सा लिया। इनमें उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, झारखंड, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आसाम, पश्चिम बंगाल, पांडुचेरी, महाराष्ट्र, विदर्भ, उड़ीसा, गुजरात, सौराष्ट्र आदि टीमों ने भाग लिया।
रविवार को पहला सेमीफाइनल मैच दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के बीच खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए जम्मू-कश्मीर ने 159 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम मात्र 99 रन ही बना सकी। दिल्ली की तरफ से संदीप ने 43 रन 11 गेंदों पर बनाए मगर टीम को जीत न दिला सके। दूसरा सेमीफाइनल यूपी एकेडमी और यूपी होस्ट के बीच खेला गया। यूपी होस्ट ने पहले खेलते हुए 174 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए यूपी एकेडमी 109 रन ही बना सकी। आखिर में रोमांचक फाइनल मैच यूपी होस्ट और जम्मू-कश्मीर के बीच हुआ। जिसमें यूपी होस्ट ने पहले खेलते हुए 117 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जम्मू-कश्मीर ने रोमांचक मुकाबले में अंतिम गेंद पर चौका मार कर 100 रन पूरे किए तथा एक विकेट से मैच जीत लिया। एक ओर मैच जो दोनों सेमीफाइनल में हारने वाली टीम के बीच थर्ड प्लेस के लिए खेला गया। उसमें यूपी एकेडेमी ने दिल्ली को 64 रन से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। मैच में अंपायर अनिल अरोरा, कुलदीप नाग, सतीश नागर, राजेश शर्मा रहे जबकि स्कोरर सत्यपाल सिंह, पवन कुमार रहे। कोच असलम सिद्दीकी व बदरुद्दीन सिद्दीकी रहे। इस दौरान सुपर सेवन क्रिकेट फेडरेशन के अध्यक्ष फिरोज कमाल अब्बासी, मैच आयोजक असलम फारूकी, वसीम बैग, जानू, अजीम रहे।