अमरोहा। मुस्लिम कमेटी के तत्वावधान में शब-ए-बरात पर होने वाले जलसा-ए-नूर का आयोजन शहर के मुख्य बाजार स्थित अनार वाली जियारत पर 25 फरवरी को होगा। इसमें देश के कई उलेमा और प्रोफेसर तालीम की अहमियत को लेकर अपनी तकरीर करेंगे।
मंगलवार को जलसे की तैयारियों के संबंध में बैठक का आयोजन मोहल्ला कुरैशी स्थित कमेटी उपाध्यक्ष हाजी इकरार अहमद अंसारी के आवास पर हुआ। महासचिव हबीब अहमद एडवोकेट ने बताया कि शब-ए-बरात पर होने वाले जलसे का आयोजन 25 फरवरी को होगा। प्रवक्ता मंसूर अहमद एडवोकेट ने बताया कि मुंबई से विख्यात आलिमेदीन एवं पूर्व सांसद मौलाना उबैद उल्लाह खां आजमी, दिल्ली से काजी असकरी, जामिया हमदर्द दिल्ली के प्रोफेसर मोहम्मद अहमद नईमी, दारुल उलूम जामा मस्जिद से मुफ्ती मोहम्मद सालिम जलसे में आ रहे हैं। इनके अलावा इंटरनेशनल सूफी मिशन के चेयरमैन डाॅ. माजिद देवबंदी, मौलाना साद अमरोहवी, जुबैर इब्ने सैफी, हाफिज शमीम अमरोहवी व हाफिज अनस मिर्जा बारगाहे रिसालत में नातिया कलाम पेश करेंगे।
बैठक की अध्यक्षता कमेटी अध्यक्ष सरताज आलम मंसूरी व संचालन हाजी खुर्शीद अनवर ने किया। इस दौरान हाजी अब्दुल कय्यूम राईनी, कमर नकवी, अली इमाम रिजवी एडवोकेट, मोहम्मद हुसैन एडवोकेट, इकराम हुसैन जैदी आदि मौजूद रहे।
-