फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के तीसरे सोमवार पर जलाभिषेक आज

विज्ञापन
Jalabhishek today on the third Monday of Sawan - फोटो : GAJRAULA
विज्ञापन
अमरोहा/हसनपुर। पवित्र सावन मास के तीसरे सोमवार पर जलाभिषेक के लिए ब्रजघाट से गंगाजल लाने वाले से भक्तों का रैला नेशनल हाईवे पर दिखाई दे रहा है। जलाभिषेक के लिए रविवार दोपहर से ही शिवालयों में शिवभक्तों का जुटने का सिलसिला शुरू हो गया। सड़क से लेकर शिवालयों तक हर-हर महादेव के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है। शिवालयों में भी सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

सावन माह के तीसरे सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों के कदम बढ़ रहे हैं। अधिकांश शिवभक्त रविवार दोपहर एवं शाम तक ही शिवालयों में पहुंचने शुरू हो गए। शिवालयों में शिवभक्तों के पहुंचने का सिलसिला तेजी से बढ़ रहा है। वह सोमवार को तड़के में ही जलाभिषेक करेंगे। शिवालयों में सुरक्षा के लिहाज से बैरिकेडिंग की गई है। अमरोहा के प्रसिद्घ वासुदेव मंदिर पर जलाभिषेक किया जाएगा। शिवालयों में जलाभिषेक की पूरी तैयारी कर ली गई है।
सड़कों पर पुलिस रूट डायवर्जन का सख्ती से पालन कराने के लिए खड़ी हुई है। डायवर्जन का उल्लंघन करने वालों की कोशिश करने वाले वाहन चालकों को फटकारा जा रहा है। उन्हें कार्रवाई की चेतावनी दी जा रही है। वहीं सड़कों पर हर हर महादेव के जयकारों के साथ माहौल पूरी तरह से शिव मय हो गया है। शिवालयों में सोमवार को जलाभिषेक होगा। हसनपुर के झारखंड महादेव शिवाला मंदिर और आदमपुर के पातालेश्वर मंदिर पर जलाभिषेक के लिए सुरक्षा के लिहाज से पुलिस की ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें