फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकाली गई जैन गज रथ यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
जैन समाज द्वारा पर्युषण पर्व के समापन पर नगर गज रथ यात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभा यात्रा में शामिल झांकियां लोगों का आकर्षण का केन्द्र रहीं। जिसका जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला कोट स्थित जैन मंदिर पर चल रहे पर्व राज पर्यूषण पर्व का शनिवार को समापन हो गया। इस अवसर पर नगर के प्रमुख मार्गों से गज रथ यात्रा धूमधाम से निकाली गई। जिसका शुभारंभ जैन मंदिर से डीएम बीके त्रिपाठी, नगर पालिका चेयरमैन शशि जैन, सीओ सिटी विजय कुमार राणा, एसडीएम अनिल कुमार, संस्थापक और कुलाधिपति सुरेश जैन ने महाआरजी के साथ किया। शोभायात्रा मुख्य बाजार होती हुई बड़ा बाजार स्थित जैन मंदिर जाकर समाप्त हो गई। गज रथ यात्रा में शामिल झांकियां लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र बनी हुई थीं। इसके अलावा इन्द्र इन्द्राणी रूप में अरिहंत जैन और राशि जैन हाथी पर सवार थे। जबकि इशान जैन रथ पर सवार थे। धनकुबैर के रूप में पुष्प जैन और सारथी के रूप में विनय जैन रहे। समापन पर आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। इसके रात में जैन मंदिर में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांध दिया है। प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इस दौरान योगेश जैन, शरद जैन, राजेश जैन, रोहित जैन सैट्टी, शशि कांत जैन, नमन जैन, तरूण जैन, राहुल जैन, अमित जैन, रजनी जैन, सीमा जैन, बेला जैन, हिमांशी जैन, मिनाक्षी जैन, सपना जैन, निधि जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें