फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई : 452 सीटों पर प्रवेश के लिए मेरिट जारी, 28 तक प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

निजी और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए दूसरे चरण की मेरिट जारी हो गई है। इसके लिए 28 अगस्त तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। दूसरे चरण में कुल 452 सीटों पर प्रवेश के लिए मेरिट जारी की गई है। इसमें महिला संबंधित ट्रेडों के लिए कुल 43 सीटों का आवंटन हुआ है।
राज्य व्यवसायिक परिषद की ओर से राजकीय और निजी आईटीआई में प्रवेश के लिए पहले चरण की प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। शुक्रवार को दूसरे चरण के तहत प्रवेश के लिए मेरिट जारी कर दी गई है। पहले चरण में कुल 2172 सीटों के लिए 1380 छात्रों की मेरिट जारी की गई थी। इसके बाद निर्धारित तारीख तक 692 आवेदकों ने प्रवेश लिया था। 690 सीटें पहले चरण की मेरिट की भी खाली रह गई थी। अब शुक्रवार को परिषद ने दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया के लिए मेरिट जारी की है। इसमें जिले के पांच राजकीय आईटीआई में प्रवेश के लिए 452 सीटों की मेरिट जारी की है। इसमें 43 सीटें महिला संबंधी सीटों पर प्रवेश के लिए आवंटित की गई है।
विज्ञापन

छुट्टी के दिन भी खुले रहेंगे संस्थान
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अमरोहा के नोडल प्रधानाचार्य राहुल कृष्ण शर्मा ने बताया कि दूसरे चरण के लिए 28 अगस्त की शाम पांच बजे तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान छुट्टी के दिनों में भी संस्थान खुले रहेंगे। उन्होंने बताया कि पहली मेरिट में स्थान पाने वाले आवेदक दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया में भाग नहीं ले सकेंगे।
विज्ञापन

165 महिला ट्रेडों में हुए प्रवेश
राजकीय आईटीआई में महिलाओं के लिए कॉस्मेटाेलॉजी, ड्रेस मेकिंग, स्विंग टेक्नोलॉजी, फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी और कंप्यूटर एडेड एंब्रॉयडरी एंड डिजाइनिंग की ट्रेड शामिल हैं। इसमें पहले चरण के दौरान 165 छात्राओं ने प्रवेश लिया है। जिसमें अमरोहा में 33, गजरौला में 20, नौगावां सादात में 25, हसनपुर में 44 और गंगेश्वरी में 43 छात्राओं ने प्रवेश लिया है। वहीं, दूसरे चरण में इन ट्रेड के लिए मेरिट में 43 सीटों का आवंटन किया गया है।
किस संस्थान के लिए कितनी सीटों का हुआ आवंटन

संस्थान कुल सीटें पहले चरण में प्रवेश दूसरे चरण में आवंटित सीटें
अमरोहा 456 146 101
गजरौला 508 185 106
नौगावां सादात 396 114 62
हसनपुर 396 119 81
गंगेश्वरी 416 128 102
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें