फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बचाव की दोनों डोज लगना जरूरी : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय शेखूपुर में कोविड-19 वैक्सीनेशन कैंप का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्राम का कोई भी व्यक्ति वैक्सीनेशन के बिना नहीं रहना चाहिए। सूची के अनुसार ग्राम में जितने व्यक्ति रह रहे हैं सभी को दोनों डोज अवश्य लग जानी चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षण कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने प्रधानाध्यापक से उपस्थिति रजिस्टर लेकर चेक किया। शिक्षण कार्य की गुणवत्ता के बारे में जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिया जाए। शिक्षण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं की जाए। विद्यालय में समय से अध्यापक आएं और प्रत्येक कक्षा में जो अध्यापक जिस विषय के लिए चयनित हैं वह समय से बच्चों को विषय को पढ़ायें। प्रधानाध्यापक को नियमानुसार बच्चों को मध्यान्ह भोजन दिए जाने के निर्देश दिए। ग्राम प्रधान द्वारा बताया गया कि विद्यालय में पानी की व्यवस्था की कमी है। जिस पर जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द विद्यालय में हैंडपंप की व्यवस्था कराई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें