फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज में अमन के लिए इंसानियत को जिंदा रखना जरूरी : मुफ्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। नगर में दो दिवसीय तब्लीगी इज्तिमा में लोगाें का हुजूम उमड़ा। तब्लीगी इज्तिमा को खिताब करते हुए मुफ्ती उस्मान ने फरमाया कि लोग अपने दिलों में इंसानियत को जिंदा रखें। यह मुल्क व समाज में अमन कायम रखने के लिए बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

नगर के कनेटा रोड पर शनिवार को दो दिवसीय तब्लीगी इज्तिमा का आयोजन हुआ। जिसमें दूरदराज से शिरकत करने वाले उलेमाओं ने तकरीर की। कहा कि इस्लाम में पड़ोसियों का मर्तबा बहुत ऊंचा रखा गया है। उनके हकूक को भी अदा करें। फरमाया कि इंसानियत से कभी न गिरें और जो जायज बात हो उसे कहने में कभी न घबराएं। मुफ्ती खलील ने फरमाया कि अल्लाह और नबी के बताये हुए रास्ते पर चलकर अपनी जिंदगी बसर करें। पैगंबर साहब की बताई हुई सुन्नतों पर चलकर अपनी जिंदगी को गुजारे। नबी पाक की बताई हुई सुन्नतों पर चलने के साथ ही गैरों के बताए हुए रास्ते पर बिल्कुल न चलें। अपने बच्चों को दीनी तालीम के साथ दुनियावी तालीम भी जरूर दिलवाएं। इस मौके पर मुफ़्ती शोएब मुफ्ती, मौलाना जियाउल हक, हाजी नईम, कारी नदीम, मुफ्ती उस्मान, कारी रशीद, मौलाना आसिफ, कारी इरशाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें