फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: भाकियू असली की पंचायत में उठा बिजली बिल में गड़बड़ी का मुद्दा

Tue, 22 Oct 2024 05:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। भारतीय किसान यूनियन असली की मासिक पंचायत में किसानों ने विभिन्न मुद्दों को उठाया। आरोप लगाया कि बिजली बिलों में लगातार गड़बड़ी हो रही है। इससे किसानों का शोषण हो रहा है। उन्होंने मांगों को पूरा करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

सोमवार को ब्लॉक तिराहे के निकट स्थित बिजली घर पर आयोजित पंचायत में मंडल महासचिव चौधरी परम सिंह ने कहा कि बिजली की समस्याओं से किसानों का बुरा हाल है। किसानों को गलत बिजली के बल दिए जा रहे हैं। साथ ही नए मीटर में भी गड़बड़ी पाई जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को बिजली विभाग द्वारा उचित सम्मान भी नहीं दिया जा रहा है। तहसील अध्यक्ष चौधरी समरपाल सिंह ने कहा कि छुट्टा पशुओं से किसान परेशान हैं। इन्हें शीघ्र पकड़वाया जाए। पंचायत के दौरान बिजली विभाग के एसडीओ द्वारा मध्यस्थता करते हुए मंगलवार आज समस्याओं के समाधान के लिए 11:00 बजे वार्ता करने का आश्वासन दिया। जिस पर किसानों ने मान लिया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष वचन सिंह, चौधरी डूंगर सिंह, शब्बन खान, मोहम्मद उमर, सर्वेश कुमार, कैलाश चौहान, राधेश्याम राहुल चौधरी, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें