फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: चार सौ मीटर दाैड़ में इशिका ने बाजी मारी

Sat, 16 Dec 2023 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। घनश्याम दास टंडन सरस्वती विद्या मन्दिर कैलसा में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जूनियर बालिका वर्ग की चार सौ मीटर दौड़ में ईशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खेल कूद प्रतियोगिता के समापन पर विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित हुई खेलकूद प्रतियोगिता में जूनियर बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में इशिका ने प्रथम, यशिका ने द्वितीय तथा कशिश ने तृतीय। जूनियर बालक वर्ग में सौरभ ने प्रथम, रिंकू ने द्वितीय तथा चन्द्रदेव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा प्रथम व द्वितीय की लेमन रेस बालिका वर्ग में आरोही ने प्रथम, भावना ने द्वितीय तथा काव्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा तीन से पांच तक 200 मीटर की रिले रेस के बालिका वर्ग में ध्रुव हाउस ने प्रथम, अभिमन्यु हाउस द्वितीय तथा लवकुश हाउस तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। कक्षा तीन से पांच तक 200 मीटर रिले रेस में बालक वर्ग में ध्रुव हाउस ने प्रथम, अभिमन्यु हाउस ने द्वितीय तथा लवकुश हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता की शुरुआत शिक्षक विधायक डॉ. हरि सिंह ढिल्लो ने मशाल जलाकर एवं फीता काटकर की। उन्होंने कहा कि खेल एक प्रतियोगिता नहीं बल्कि एक मिशन है। जिसके द्वारा छात्रों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है। वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी व डॉ. सोरन सिंह ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया। समापन अवसर पर विद्यालय की प्रबंधिका अंजली टंडन एवं प्रधानाचार्य दिनेश प्रभाकर ने सभी का आभार जताया। इस अवसर पर जूही राज, एकता, वंदना, नितिन, अंजलि, शालिनी, शीतल, नीलू, करूणा, ओमकार त्यागी आदि शिक्षकों का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें