फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पतेई खालसा प्रकरण में इंस्पेक्टर निलंबित, आयोजक पर गैर इरादतन हत्या का केस

Mon, 31 Jul 2023 12:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। उच्च अधिकारियों के निर्देश के बाद भी बारह फीट से ऊंचा ताजिया निकलवाने के मामले में डिडौली इंस्पेक्टर पीके चौहान की लापरवाही सामने आई है। ताजियादार (आयोजक) ने भी अफसरों के आदेशों को नहीं माना। उसने नियमों को दरकिनार कर ताजिये की ऊंचाई बढ़ा दी। जिस कारण बड़ा हादसा हो गया और छात्र समेत दो लोगों की जान चली गई। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने लापरवाही बरतने पर इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया है। जबकि आयोजक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं मामले की विभागीय जांच एएसपी को सौंपी गई है।
विज्ञापन


एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि पुलिस और प्रशासन के आदेश की अवहेलना करने के कारण पतेई खालसा में हादसा हुआ है। पिछली घटनाओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने ताजियादार मोहर्रमदार एहसान मलिक को नोटिस देकर ताजिये की ऊंचाई 12 फीट रखने के निर्देश दिए थे, लेकिन उसने नियमों की अनदेखी करते हुए ताजिये की ऊंचाई 35 फीट रखी। जिसका खामियाजा दो लोगों को जान देकर चुकाना पड़ा। 55 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें कई की हालत गंभीर बनी है। इस मामले में इंस्पेक्टर पीके चौहान ने भी लापरवाही बरती है। अफसरों के मना करने के बाद भी आयोजक द्वारा 35 फीट ऊंचा ताजिया क्यों और कैसे निकाला गया। हल्का इंचार्ज किसी एविडेंस में गए हुए थे तो खुद इंस्पेक्टर को मामले में गंभीरता दिखानी चाहिए थी। उन्होंने पाबंदी के बाद भी पैंतीस फीट ऊंचा ताजिया निकलवाने में लापरवाही बरती। जिसके चलते उन्हें निलंबित कर दिया गया है। उनके स्थान पर रहरा थानाध्यक्ष अरविंद त्यागी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि इंस्पेक्टर प्रेमपाल सिंह को रहरा थाने की कमान सौंपी गई है। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि ये हादसा ताजियादार एहसान मलिक की वजह से हुआ है। उसे पुलिस की और बारह फीट का ताजिया निकालने के लिए नोटिस तामिल कराया गया। लिहाजा एहसान मलिक के खिलाफ इंस्पेक्टर क्राइम शिवचरन सिंह की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें