फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: मरीज की मौत पर हंगामा कर रहे थे परिजन, समझाने गये दरोगा का फिसला पैर ,रीड की हड्डी टूटी

Mon, 28 Nov 2022 04:21 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला, नेटवर्क अमरोहा

सार

कोतवाली क्षेत्र की जिवाई पुलिस चौकी प्रभारी दरोगा अरुण चौधरी मौके पर पहुंचे और गुस्साए परिजनों को समझने का प्रयास शुरू कर दिया। मामले की जानकारी आला अफसरों को दी। इस दौरान दरोगा अस्पताल के करीब 15 फीट ऊंचे पहले फ्लोर से बेसमेंट में गिरे पड़े। हादसे में उनकी रीढ़ की हड्डी  टूट गई। उनके लिवर और सिर में गंभीर चोट आई। 
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा में सड़क हादसे में घायल युवक की मौत पर हंगामा कर रहे लोगों को समझाते समय दरोगा निजी अस्पताल में पंद्रह फीट ऊंचे फ्लोर से गिरकर घायल हो गए। उनकी रीड की हड्डी टूट गई। जबकि पेट और सिर में गंभीर चोट लगी। आनन-फानन में दरोगा को मुरादाबाद के डीएमयू में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया है। डीएम और एसपी ने घायल दरोगा का हाल जाना। दरोगा की हालत चिंताजनक बनी हुई है। उधर, दरोगा के घायल होने के बाद आनन-फानन में मृतक युवक के परिजन भी शव को घर ले गए। डीएम के आदेश पर अस्पताल संचालक को नोटिस दिया गया है।

विज्ञापन

 

कोतवाली डिडौली क्षेत्र के सहसपुर अलीनगर गांव निवासी कृपाल सिंह का 35 वर्षीय बेटा बिजेंद्र सिंह तीन दिन पहले सड़क हादसे में घायल हो गया था। परिजनों ने उपचार के लिए उन्हें चौधरपुर स्थित जीवन हॉस्पिटल 24 में भर्ती कराया था। लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने उन्हें सोमवार को पाकबड़ा स्थित निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां पहुंचने पर उनकी मौत हो गई। गुस्साए परिजन शव को चौधरपुर के निजी अस्पताल ले आए। यहां चिकित्सक पर उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। 

 

सूचना मिलने पर कोतवाली क्षेत्र की जिवाई पुलिस चौकी प्रभारी दरोगा अरुण चौधरी मौके पर पहुंचे और गुस्साए परिजनों को समझने का प्रयास शुरू कर दिया। मामले की जानकारी आला अफसरों को दी। इस दौरान दरोगा अस्पताल के करीब 15 फीट ऊंचे पहले फ्लोर से बेसमेंट में गिरे पड़े। हादसे में उनकी रीढ़ की हड्डी  टूट गई। उनके लिवर और सिर में गंभीर चोट आई। जिस कारण उनके कान और नाक के खून बहने लगा। आनन फानन में पुलिस ने दरोगा को उपचार के लिए टीएमयू में भर्ती कराया। जहां उन्हें बेहतर उपचार के लिए दिल्ली एम्स के लिए रेफर कर दिया। जहां उनकी हालत गम्भीर बनी हुई है। 

उधर, मृतक बिजेंद्र सिंह हैंडपंप मरंमत के मिस्त्री थे। पत्नी चन्द्रवती देवी व मां मुन्नी देवी व अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। दरोगा के घायल होने के बाद परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव को अपने गांव ले गए। डीएम बीके त्रिपाठी और एसपी आदित्य लांग्हे ने घायल दरोगा का हाल जाना। साथ ही डीएम के आदेश पर एसडीएम सदर अनिल कुमार ने हॉस्पिटल संचालक को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

दुखद हादसा हुआ है। दरोगा अरूण चौधरी की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही है। साथ ही हॉस्पिटल संचालक को नोटिस दिया गया है। हॉस्पिटल के मानक पूरे हैं या अवैध रूप से संचालित है। इसकी भी जांच होगी।- बीके त्रिपाठी, डीएम

जिवाई चौकी प्रभारी हॉस्पिटल पर हंगामा कर रहे लोगों को समझाने गए थे। लोगों को समझाते समय हॉस्पिटल के पहले फ्लोर से बेसमेंट में गिरकर घायल हो गए। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। सभी तथ्यों पर जांच कराई जा रही है। इसमें जिसकी भी लापरवाही होगी उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।-आदित्य लांग्हे, एसपी अमरोहा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें