फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिगरी गंगा मेले के नाव घाट से लापता दरोगा मथुरा में मिला

विज्ञापन
Inspector missing from boat ghat of Tigri Ganga fair found in Mathura
विज्ञापन
तिगरी गंगा मेले में नाव घाट से लापता हुआ दरोगा पंकज कुमार यादव मथुरा में मिल गया। परिजनों का कहना है कि वह पारिवारिक कलह के चलते चला गया था। मथुरा में गोवर्धन की परिक्रमा करता मिला। पुलिस व परिजन पंकज कुमार को तिगरी लेकर आए। एसपी ने उसे मेला ड्यूटी से हटाते हुए कार्रवाई के लिए रामपुर एसपी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

रामपुर के बिलासपुर थाने में तैनात दरोगा पंकज कुमार यादव मूल रूप से एटा जनपद के पिलुआ के रहने वाले हैं। उनकी ड्यूटी तिगरी गंगा मेले में लगाई गई थी। 2019 बैच के दरोगा पंकज कुमार यादव को तिगरी गंगा मेला में सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखने के लिए नाव घाट की चौकी पर मुस्तैद किया गया था। शुक्रवार रात करीब दो बजे बाद वह लापता हो गया था। सुबह को चौकी के शिविर में उनकी वर्दी, जूते और हैंड सैट मिला था। लापता होने पर पुलिस कर्मियों ने उनके परिजनों को जानकारी दी थी। जिसके बाद हरकत में आए परिजन तिगरी गंगा मेले पहुंचे थे। गजरौला पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर पंकज कुमार यादव की तलाश शुरू की। मगर इस बीच लापता दरोगा ने शनिवार की रात अचानक अपनी पत्नी को फोन किया। बताया कि वह मथुरा में है। रात में ही परिजन पुलिस को सूचना देकर मथुरा को रवाना हो गए। परिजनों का कहना है कि वह गोवर्धन की परिक्रमा करता मिला। पारिवारिक कलह के चलते वह तिगरी मेले से लापता हो गया था, मगर कलह किस बात को लेकर थी, इस पर चुप्पी साध गए। दोपहर बाद परिजन पंकज कुमार यादव को तिगरी गंगा मेला लेकर आए। यहां काफी देर रहने के बाद अपने साथ ले गए।
परिजन बोले : चलते-चलते पैरों में पड़ गए छाले
शुक्रवार की रात तिगरी गंगा मेले से लापता हुआ दरोगा पंकज कुमार यादव गंगा के किनारे-किनारे हाईवे पर पहुंचा था। हाईवे पर किसी वाहन को हाथ देकर रुकवाया और उसमें सवार हो गया। इसके बाद उसे खुद नहीं पता कि मथुरा में कैसे पहुंच गया। पारिवारिक कलह में गया था, उसे वर्दी उतार कर जाने की क्या जरूरत थी, इसका जवाब परिजन नहीं दे पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा पारिवारिक कलह के कारण चला गया था। उसे मेला ड्यूटी से हटा दिया गया है। उसकी रवानगी कर दी गई है। रामपुर एसपी को पत्र लिख दिया गया है।
आदित्य लांग्हे, एसपी, अमरोहा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें