फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंत्र क्रिया में मासूम की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
आदमपुर थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले घर के आंगन में सोते समय अचानक लापता हुए डेढ़ साल के बच्चे का क्षत-विक्षत शव बुधवार को गांव के बाहर खेत से बरामद हुआ है। परिजनों ने मासूम के चाचा-चाची पर तंत्र किया के तहत बच्चे का अपहरण कर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है। उनके घर से खून से सनी परात और उसमें रखा नारियल बरामद किया गया है। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी दंपती के तीन बच्चों में जन्म के बाद कोई जीवित नहीं बचा। एसपी आदित्य लांग्हे ने मौके पर पहुंचकर परिजनों ने घटना की जानकारी की।
विज्ञापन

आदमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मलकपुर निवासी किसान रमेश सिंह सोमवार दोपहर किसी काम से हसनपुर गए थे। जबकि रमेश की पत्नी राजवाला देवर सतीश के साथ पशुओं को चारा लेने के लिए खेत पर गईं थीं। घर पर सतीश की पत्नी सरोज व दूसरे भाई कैलाश की पत्नी प्रेमवती व रमेश की मां गंगादेई और रमेश का डेढ़ वर्षीय पुत्र यश था। यश की दादी गंगादेई उसे घर के आंगन में पेड़ की छांव में चारपाई पर सुलाकर पशुशाला में पशुओं को पानी पिलाने चली गई। कुछ समय बाद गंगादेई घर आईं तो यश चारपाई पर नहीं था। उन्होंने घर में मौजूद दोनों छोटी बहुओं से पूछा लेकिन यश के बारे में पता नहीं चल सका। मासूम की तलाश शुरू की गई लेकिन वह नहीं मिला तो मंगलवार को अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मासूम की तलाश शुरू की। बुधवार शाम को गांव के बाहर गन्ने के खेत में मासूम के शरीर के कुछ कटे हुए अंग बरामद हुए। मौके पर उसके कपड़े भी पड़े हुए थे। मासूम का एक पैर एवं सिर का कुछ हिस्सा मिला है। परिजनों ने मासूम के चाचा-चाची पर ही तंत्र क्रिया में हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें