फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय के निर्माणाधीन टैंक में गिरकर मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माणाधीन शौचालय के टैंक में गिरकर मासूम बच्चे की मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। बिना कार्रवाई के ही शव का दफीना कर दिया गया।
विज्ञापन

दुर्घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव मनौटा की है। गांव में निवासी निवासी इमरान का परिवार रहता है। इमरान मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता है। उसके दो मासूम बेटे भी हैं। बताते हैं कि इमरान अपने घर में शौचालय का निर्माण करा रहे हैं। जिसके लिए टैंक खोदा गया है। उसमें पानी भरा हुआ था। टैंक को अभी ढका नहीं गया था। ढकने की तैयारी चल रही थी। शुक्रवार दोपहर को इमरान का चार वर्षीय बेटा बिलाल घर के आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान वह शौचालय के टैंक में गिर गया।
कुछ देर बाद मासूम की टैंक में डूबने का पता चला तो होश उड़ गए। आनन फानन में परिजनों ने मासूम को शौचालय के टैंक में भरे पानी से बाहर निकाला। उपचार के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे गंभीर हालत मानते हुए रेफर कर दिया। रास्ते में ही मासूम ने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का दफीना कर दिया गया। मृतक दो भाइयों में छोटा था। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहल्ले में गम का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें