आदमपुर। झोलाछाप के उपचार से मासूम बच्चे की मौत हो गई। बिना कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। थाना क्षेत्र के गांव ढबारसी निवासी महिला अपने एक वर्षीय मासूम बेटे के साथ रिश्तेदारी में गांव पाडली गई थी। वहीं अचानक मासूम को दस्त की शिकायत हुई तो गांव के नजदीक गांव चन्दनकोटा झोलाछाप से दवाई ली और दवाई खाते ही बच्चे की हालत खराब हो गई। जिसके बाद परिवार के लोग बच्चे को ढबारसी में निजी चिकित्सक के यहां लेकर गए, जहां मृत घोषित कर दिया। नोडल अधिकारी डाक्टर शरद कुमार ने बताया कि झोलाछापों पर हर रोज छापेमारी करके कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में भी जांच कराई जाएगी।