फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कार बैक करते समय मासूम की दबकर मौत

Thu, 12 Mar 2026 12:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। कार बैक करते समय आठ वर्षीय बालक की कार के नीचे दबकर मौत हो गई। पुलिस कार्रवाई के बिना शव को सुपुर्दे खाक कर दिया गया।
विज्ञापन

मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। बुधवार सुबह एक आठ वर्ष का बालक घर के बाहर खेल रहा था। तभी उसका पड़ोसी युवक कार को बैक करने लगा। इस बीच बालक उसकी चपेट में आ गया। नीचे दब जाने से मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे परिजन नगर के निजी अस्पताल में लेकर आए। यहां पर हालत गंभीर होने के कारण उसे रेफर कर दिया गया। परिजन मेरठ ले गए। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस कार्रवाई बिना उसका शव सुपुर्दे खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें