फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: लापरवाही बरतने में औद्योगिक चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

कार्यों में शिथिलता व लापरवाही बरतने में एसपी ने औद्योगिक चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया है। उन पर लोगों से अच्छा व्यवहार न करने और अवैध वसूली करने की शिकायत सामने आई थी।
बीते साल अरविंद कुमार के लाइन हाजिर हो जाने पर विपिन कुमार को औद्योगिक चौकी की कमान सौंपी गई थी। मगर, तैनाती के बाद से ही कार्य में शिथिलता बरतने के कारण कई बार उन्हें फटकार भी लगी। उनकी चौकी के सामने ही बीते दिनों राज सनेह एग्रो फूड प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी में गेट खुलवाकर घुसे मुरादाबाद निवासी ट्रांसपोर्टर नवनीत धारीवाल व उसके बेटे ऋतिक ने पांच कारों में सवार 20 दबंगों को साथ लेकर फैक्टरी में घुस कर प्रबंधक वेद प्रकाश शर्मा पर हमला कर दिया था। जान से मारने की नीयत से उनके सिर पर वार किया।
विज्ञापन

इस दौरान कर्मचारियों को डराने धमकाने के लिए फायरिंग की थी। आधे घंटे तक आतंक मचाया। वह थाना पुलिस के बाद मौके पर पहुंचे। 11 सितंबर को खुंगावली ढाल के सामने कार की टक्कर से महिला की मौत, उसके पति, जेठ और पांच महिलाएं घायल हो जाने के काफी देर बाद मौके पर गए थे। पेट्रोल पंप पर हुई लूट में गया काफी सामान अभी तक बरामद नहीं किया जा सका। जिसके चलते एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने चौकी इंचार्ज विपिन कुमार को लाइन हाजिर कर दिया। सीओ श्वेताभ भास्कर ने लाइन हाजिर किए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

सिपाही भी हुए थे लाइन हाजिर
गजरौला। औद्योगिक चौकी इंचार्ज कार्रवाई की जद में आते रहे हैं। विपिन से पहले यहां पर अरविंद कुमार चौकी इंचार्ज थे। चौकी क्षेत्र में बंद पड़ी फैक्टरी में 28 अप्रैल-23 को गोकशी पकड़ी गई। भारी मात्रा में गोवंशीय पशुओं के अवशेष बरामद हुए थे। पुलिस की छानबीन में सामने आया था कि गोकशी लंबे समय से चल रहे थे। जिसके मुख्य आरोपी नन्हे खान को पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनामी घोषित किया था। वह मुठभेड़ में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गोकशी में पुलिस की मिलीभगत पाई गई थी। जिसके चलते तत्कालीन एसपी आदित्य लांग्हे ने गोकशी की घटना को गंभीरता से लेते हुए चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार व सिपाही सचिन कुमार और कृष्णपाल को लाइन हाजिर किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें