फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2047 तक पूरे विश्व का सरताज होगा भारत : मीनाक्षी

विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर(अमरोहा)। सैकड़ों कल्याणकारी योजनाओं से भारत 2047 तक न सिर्फ विकसित होगा, बल्कि पूरे विश्व का सरताज बनेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मजबूत विदेश नीति, विकासकारी योजनाओं, इंफ्रास्ट्रक्चर, नई शिक्षा नीति, आयुष्मान भारत, उज्ज्वल योजना जैसी सैकड़ों योजनाओं से एक दशक पहले वाली भारत की बीमारू इमेज को पूरी तरह बदलकर विश्व पटल पर भारत को पहली पंक्ति में लाकर खड़ा कर दिया है। यह बात वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी में आयोजित नमो विकसित भारत एंबेसडर अभियान की शुरुआत के दौरान केंद्रीय संस्कृति एवं विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहीं।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने हजारों युवाओं को विकसित भारत अभियान में अपना शत प्रतिशत योगदान देने का संकल्प दिलाया। साथ ही भारत को दुनिया का सिरमौर बनने में युवाओं और शिक्षण संस्थानों की भूमिका को सबसे ऊपर बताया। वेंकटेश्वरा समूह के चेयरमैन डॉ. सुधीर गिरी ने कहा कि वेंकटेश्वरा समूह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत संकल्प में अपने प्रभावी योगदान से पूरा राष्ट्र के साथ कदमताल कर रहा है। जिलाध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी ने कहा कि युवा शक्ति, राष्ट्र शक्ति के बल पर आज भारत दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश बन गया है। इससे पहले तमाम अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्वलित किया।
इस दौरान यूनिवर्सिटी के प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी, प्रधान सलाहकार डॉ. बीसी अरोड़ा, सीईओ अजय श्रीवास्तव, समूह सलाहकार आरएस शर्मा, कुलपति डॉ. राकेश यादव, कुलसचिव डॉ. पीयूष पांडे, कार्यक्रम संयोजक एवं भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष शुभम चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें