फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कूबी के ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर (अमरोहा)। मध्य गंगा नहर परियोजना में जा रही भूमि के सर्किल रेट से चार गुना अधिक मुआवजा की मांग को लेकर गांव कूबी, रामपुर घना, मोहनपुर, घंसूरपुर के ग्रामीण आज भी धरने पर बैठ रहे। कहा कि जब तक मुआवजा नहीं तब तक भूमि खाली नहीं करेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को भी ग्रामीणों का धरना जारी रहा। ग्रामीणों ने कहा कि मध्य गंगा नहर विभाग ने पहले भूमि अधिग्रहण कर ली मगर आज तक मुआवजा नहीं दिया। अब जबरन जमीन को लेना चाहते हैं। इस समय जमीन के महंगे रेट हैं। उनकी मांग है कि सर्किल रेट से चार गुना अधिक मुआवजा दिलाया जाए। कहा कि जब तक उचित मुआवजा नहीं मिलेगा धरना समाप्त नहीं होगा और न ही जमीन खाली करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में सुरेंद्र शर्मा, रामकुमार सिंह, ओमवीर सिंह, मायाराम सिंह, अमर सिंह, चंद्रपाल सिंह, गुड्डू चौधरी, मुकेश चौधरी, कमल सिंह, राजेंद्री देवी, लक्ष्मी शर्मा, ललिता शर्मा, पूनम देवी, बबली देवी, रश्मि चौधरी, शीतल चौधरी, कमलेश देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें