मंडी धनौरा। त्योहार के मौके पर बाजारों में लोगों की भीड़ को लेकर पुलिस अलर्ट है। भीड़ में महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मी लगातार पैदल गश्त कर रही है। धनतेरस व दिवाली की वजह से बाजार में ग्राहकों की भीड़ है। महिलाएं भी खरीदारी केे लिए बाहर निकल रही हैं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए उपनिरीक्षक संजोग तोमर के नेत़ृत्व में महिला पुलिसकर्मी लगातार बाजार में गश्त कर रही हैं। दूसरी ओर दिवाली की खरीदारी से बाजार गुलजार हैं। इलेक्ट्राॅनिक, सराफ, गिफ्ट आइटम, मिष्ठान विक्रेताओं के यहां लोगों की भीड़ है। संवाद