अश्लील वीडियो वायरल में नामित सभासद का किया चालान, रिहा
भाजपा जिलाध्यक्ष को वीडियो वायरल कर बदनाम करने का है आरोप
अमरोहा। अश्लील वीडियो वायरल कर भाजपा जिलाध्यक्ष को बदनाम करने के मामले में पुलिस ने नामित सभासद रूपेश उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार करके चालान कर दिया। बाद में जमानत मिल गई।
करीब एक माह पहले सोशल मीडिया पर एक अश्लील वीडियो वायरल हुआ था। इसे भाजपा जिलाध्यक्ष का बताकर वायरल किया गया था। इस मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उनका आरोप था कि राजनीतिक प्रतिद्वंता के चलते उन्हें बदनाम करने के लिए अश्लील वीडियो वायरल किया गया है। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। इस मामले में पूर्व में यूट्यूब पर खबर अपलोड करने वाले दो आरोपियों को जेल भेज दिया था। जांच के दौरान भाजपा के नामित सभासद रूपेश उर्फ गुड्डू का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने शनिवार को नामित सभासद को गिरफ्तार कर लिया था। रविवार को पुलिस ने आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जमानत मिल गई। सीओ सदर विजय कुमार राणा ने बताया कि आरोपी नामित सभासद रूपेश उर्फ गुड्डू का चालान कर अदालत में पेश किया। जहां से उसे जमानत मिल गई है।