फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: फुटबाल में स्टेडियम की टीम ने नौगांवा को 1-0 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। अमरोहा महोत्सव के तहत स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हुए खेलों का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता की सौ मीटर दौड़ सोविंद्र सिंह ने बाजी मारी। फुटबॉल में स्टेडियम की टीम ने नौगांवा सादात की टीम को 1-0 से शिकस्त देकर फाइनल ट्राॅफी कब्जाई।
विज्ञापन

स्टेडियम में बृहस्पतिवार को आयोजित हुए खेलों में सौ मीटर दौड़ में सोविंद्र सिंह प्रथम व उमेश कुमार द्वितीय, चार सौ मीटर दौड़ में सोविंद्र सिंह पहले, वंश चौधरी दूसरे, 1500 मीटर दौड़ में जितेंद्र सिंह पहले व लवकुश दूसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद में मोहित पहले व आकाश कुमार दूसरे स्थान पर रहे। गोला फेंक में कार्तिक प्रथम व सुजल सिंह दूसरे स्थान पर रहे। चक्का फेंक में पुलकित प्रथम व वनवीर सिंह दूसरे व सुजल तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग की सौ मीटर दौड़ में हिमानी पहले व खुशी दूसरे स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में नेहा पहले व अंशु दूसरे, 1500 मीटर दौड़ में अंशु पाल पहले व अनु पाल दूसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद में हिमानी पहले व खुशी दूसरे स्थान पर रहे। गोला फेंक में खुशी प्रथम तथा नैनसी दूसरे स्थान पर रहीं। चक्का फेंक में नैनसी प्रथम व खुशी दूसरे स्थान पर रहीं। फुटबॉल का पहला सेमीफाइनल अमरोहा एवं रायपुर के बीच खेला गया। जिसमें अमरोहा ने रायपुर की टीम पर 3-1 से जीत दर्ज की। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले नौगांवा सादात फुटबॉल क्लब एवं शोहरत इंटर कॉलेज नौगांवा के बीच खेला गया। जिसमें शोहरत इंटर कॉलेज की टीम ने 2-1 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश पाया।
फाइनल मुकाबले में स्टेडियम की टीम ने शोहरत इंटर कॉलेज की टीम को 1-0 से हराकर फाइनल ट्रॉफी अपने नाम कर ली। निर्णायक मण्डल में जिला क्रीड़ा प्रभारी माध्यमिक विजय सिंह, सुरेन्द्र सिंह, डॉ. संजीव कुमार चौहान, मनीष कुमार त्यागी, देवेन्द्र सिंह, रनदीप सिंह आदि शामिल रहे। जिला क्रीड़ा अधिकारी देशकान्त त्यागी ने मुख्य अतिथि का बेज लगाकर स्वागत किया। प्रतियोगिता की शुरुआत एडीएम वित्त एवं राजस्व सुरेंद्र सिंह ने की। इस दौरान उन्होंने फुटबॉल टीम के विजेता प्रतिभागियों को फुटबॉल जूता देने की घोषणा की। जिला क्रीड़ा अधिकारी देशकान्त त्यागी ने सभी आगंतुकों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें