फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बच्चों के विवाद में दो पक्षों में चले लाठी डंडे, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात। बच्चों में मारपीट के बाद फरीदपुर इम्मा गांव में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। जमकर लाठी डंडे चले। एक दूसरे को जान से मारने की धमकी दी गई। घटना में दोनों पक्ष के सात लोग घायल हो गए। वहीं एक पक्ष के आरोपियों ने मुर्गी फार्म में आग लगा दी। पुलिस ने दोनों पक्ष के सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के फरीदपुर इम्मा गांव में देवेंद्र कुमार और नानक चंद के परिवार रहते हैं। बुधवार के शाम चार बजे देवेंद्र कुमार के परिवार के बच्चे आपस में झगड़ रहे थे। लिहाजा परिवार के लोग बच्चों को समझने लगे। आरोप है कि बच्चों को समझने की बजाय नानक चंद के बेटे संजय और संजय सिंह के बेटे नन्नू और गोलू गाली-गलौज करने लगे। देवेंद्र कुमार की पत्नी रश्मि ने इसका विरोध किया तो मारपीट शुरू कर दी। घटना में देवेंद्र कुमार और उसकी पत्नी रश्मि घायल हो गए। जबकि नानक चंद की ओर से संजय, उनकी पत्नी सुनीता, बेटा गोलू, अकोसू और नानक चंद भी घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे को जान से मारने की धमकी दी। संजय सिंह ने दूसरे पक्ष पर मुर्गी फार्म में आग लगाने का भी आरोप लगाया है।
सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि मामले में नानक चंद पक्ष की ओर से उनके बेटे संजय की तहरीर पर लव कुश, नितिन, आशीष और अमन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जबकि देवेंद्र कुमार के पक्ष की ओर से उनकी पत्नी रश्मि की तहरीर पर नन्नू, गोलू और संजय के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें