डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव कपासी में सुक्कन लाल और भजन लाल के परिवार रहते हैं। दोनों परिवारों के बीच रंजिश चल रही है। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में सुक्कन लाल पक्ष के चंद्रवती, शीतल, अरविंद व कोशिंदर और दूसरे पक्ष के भजन लाला व परविंदर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि भजनलाल के बेटे गुरवेंदर की तहरीर पर अरविंद, कोशिंदर, सुक्कनलाल और कोशिंदर कुमार की तहरीर पर गुरवेंदर, भजनलाल, परविंदर व मनजीत के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
कार चालक को पीटने पर स्कूल बसों के चार चालकों पर केस
डिडौली। साइड देने को लेकर मिलेनियम स्कूल की बसों के चार चालकों ने कार सवार के साथ मारपीट की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के गांव अहरौला माफी निवासी तौसीफ अहमद ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह अपने गांव जा रहे थे। इस दौरान ओवरब्रिज के नीचे मिलेनियम स्कूल की बस आ रही थी। आरोप है कि बस के चालक ने रोककर उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। इसके अलावा तीन बसों के ड्राइवर उतर कर आए और कार से खींचकर मारपीट शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने बमुश्किल बचाया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में चार बसों के चालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।