फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 2014 के चुनाव में नोटा से भी छोटा रहा था 11 उम्मीदवारों का कद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। चुनाव में जीत का दावा करने वाले उम्मीदवारों को ईवीएम खुलने के बाद जनता के बीच अपनी पकड़ का एहसास होता है। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में 11 प्रत्याशी तो नोटा से ही हार गए थे। उनका कद नोटा से भी छोटा रहा गया। इन उम्मीदवारों को नोटा से भी कम मत मिले। इसमें आम आदमी पार्टी और पीस पार्टी जैसे दल भी शामिल थे। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में अमरोहा सीट पर 16 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई भी।
विज्ञापन

प्रमुख पार्टियों और छोटे दलों के साथ तीन निर्दलीय उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। लोकतंत्र के इस पर्व में मतदाताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जिले में 70.77 प्रतिशत मत पड़े थे। भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर 5,28,880 वोट पाकर विजयी रहे थे। दूसरे नंबर पर सपा प्रत्याशी हुमैरा अख्तर, तीसरे नंबर पर बसपा प्रत्याशी फरहत हसन और चौथे नंबर पर रालोद उम्मीदवार राकेश टिकैत रहे। इस चुनाव में 7,779 मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया था। जो बाकी 11 प्रत्याशी को मिले मत से अधिक था। इन 11 प्रत्याशियों को नोटा से भी कम नोट मिले। नोटा से कम वोट पाने वालों में आम आदमी पार्टी, पीस पार्टी, शिवसेना के प्रत्याशी प्रमुख रहे। इनके अलावा तीन निर्दलीय प्रत्याशी भी रहे थे। हैरत की बात ये है कि अपनी जीत का दावा करने वाले ये प्रत्याशी नोटा के बराबर वोट लेना तो छोड़ो तीन हजार का आंकड़ा भी नहीं छू सके थे।
विज्ञापन

-
इन प्रत्याशियों को नोटा से कम मिले वोट
दल-प्रत्याशीवोट
आप-सैयद कल्बे रुशीद-2,601
निर्दलीयनरेश कुमार2,493
आरएसीखजान सिंह2,448
निर्दलीयसुरेंद्र सिंह-2,425
निर्दलीयनरेश चंद्र-1,431
शिवसेनासर्वेश कुमार सैनी-980
न्यू कांग्रेस-हुसनैन रजा-858
बमुमोबृजलाल-837
पीस पार्टीराकेश749
आरपीआईएमहेश-713
एआरवीपी-राजपाल-478
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें