फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण की प्रगति में सुधार नहीं, जोया सीएचसी प्रभारी का इंक्रीमेंट रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
टीकाकरण की प्रगति में सुधार नहीं, जोया सीएचसी प्रभारी का इंक्रीमेंट रोका
विज्ञापन

डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी ने कोरोना टीकाकरण के प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। जोया में टीकाकरण की गति में सुधार नहीं आने पर नाराजगी जताई। जोया के सीएचसी प्रभारी के इंक्रीमेंट रोकने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि टीकाकरण में तेजी लाई जाए। किसी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी। वह शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में कोविड टीकाकरण के प्रगति की समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए गंभीरता अपनाने की जरुरत है। सभी लोग कोरोना का टीका लगवाने के लिए आगे आए। स्वास्थ्य या अन्य अधिकारियों के स्तर से किसी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने सीएमओ से कहा कि टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य टीम मौके पर पहुंचें। कहा कि जब तक लोग टीकाकरण के लिए आ रहे हैं उस वक्त टीम मौजूद रहे। टीकाकरण कराने के लिए आने वाले लोगों को टीका जरुर ल गें यह सुनिश्चित किया जाए। डीएसओ से कहा कि टीकाकरण कराने वाले व्यक्ति को प्राथमिकता के साथ राशन वितरित किया जाए। इस दौरान सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल, एडीएम वित्त और राजस्व भगवान शरण, डीडीओ प्रदीप यादव, जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें