फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अवैध अस्पतालों पर कार्रवाई को आईएमए ने सराहा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

अवैध क्लीनिक-अस्पतालों के खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के पदाधिकारियों ने सराहना की है। डीएम को पत्र सौंपकर आगे भी इस तरह की कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।
23 सितंबर को डीएम निधि गुप्ता के स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक स्तर की टीमों ने जिलेभर में झोलाछापों के खिलाफ अभियान चलाया गया। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और अस्पतालों पर ताबड़तोड़ छापे मारे गए थे। इस दौरान कहीं झोलाछाप इलाज करते मिले तो कहीं मानक अधूरे पाए गए थे। नियम विरुद्ध चल रहे करीब 15 अवैध अस्पताल, क्लीनिक, अल्ट्रासाउंड और दवाखाना को सील कर दिया गया था। इसके बाद से अवैध क्लीनिक संचालक कार्रवाई के विरोध में है। तीन दिन पहले भाजपा कार्यालय पर पहुंचकर कार्रवाई को गलत ठहराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। लेकिन अवैध क्लीनिक संचालकों के खिलाफ हुई इस कार्रवाई की इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सराहना की है। शुक्रवार को संगठन के अध्यक्ष डॉ. रमेश सिंह सैनी और सचिव पंकज कुमार बादल के नेतृत्व में डॉक्टर कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम को पत्र सौंपा। कहा, आईएमए अवैध क्लीनिक-अस्पतालों पर चलाया गए अभियान में प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के साथ खड़ा है। इस दौरान निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. शकील फारूक, सचिव डॉ. देवेंद्र सिरोही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें