फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलमा बनी एक दिन की प्रधानाचार्या

विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर (अमरोहा)। नेहरू स्मारक इंटर कालेज रजबपुर अमरोहा में बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ एवं मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत लिखित एवं साक्षात्कार के आधार पर विद्यालय की कक्षा 9 से 12 तक की 25 छात्राओं में से रजबपुर निवासी कक्षा 12 की छात्रा कुमारी इलमा ने प्रात: 9:15 से ही विद्यालय की गतिविधियों पर अपनी पैनी नजर रखनी शुरू कर दी थी। प्रात: ईश वंदना और फिट इंडिया के अंतर्गत दैनिक व्यायाम के बाद इलमा ने छात्र-छात्राओं संबोधित करते हुए उन्हें कड़े निर्देश दिए। साथ ही साथ अध्यापकों से सहयोग करने की अपील की। श्रीमती सुनीता ध्यानी अध्यापिका ने गुलदस्ता भेंट कर इलमा को शुभकामनाएं दी। वास्तविक प्रधानाचार्य भूकन सिंह एवं डॉ. संजीव कुमार चौहान के दिशा निर्देशन में पहले ही घंटे से कक्षाओं में घूम-घूम कर विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं देखी। तत्पश्चात छात्राओं को रंग बिरंगे दुपट्टे न पहनकर एक ही निर्धारित रंग के दुपट्टे पहनने की हिदायत दी। डॉ. संजीव कुमार के पूछे जाने पर इलमा ने बताया कि प्रधानाचार्य का कार्य आसान नहीं है फिर भी वह एक दिन की प्रधानाचार्या बनने पर गौरवान्वित महसूस कर रही है। समस्त विद्यालय परिवार ने भी भरपूर सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें